LIC की एक खास पॉलिसी है, जिसमें पालिसीधारक रोज के 121 रुपए* के हिसाब से अगर जमा करते हैं तो 25 साल में 27 लाख* रुपए मिलेंगे। इसके अलावा अगर पॉलिसी (Kanyadaan Policy) लेने के बाद पालिसीधारक मृत्यु हो जाती है तो परिवार को इस पॉलिसी का प्रीमियम नहीं भरना होगा और उसे हर साल LIC की तरफ 1 लाख रुपए भी दिया जाएगा। इसके अलावा 25 साल पूरा होने पर पॉलिसी के नॉमिनी को 27 लाख रुपए अलग से मिलेंगे।
बेटी की शादी की तैयारी के लिए अच्छी है ये पॉलिसी
आमतौर पर लोग बेटी की शादी के लिए चिंता करते हैं। उन लोगों के लिए यह पॉलिसी सबसे अच्छी है। वैसे LIC की इस पॉलिसी का नाम भी कन्यादान योजना रखना भी सही है। इस योजना में 121 रुपए रोज के हिसाब से करीब 3600 रुपए की मासिक प्रीमियम पर यह प्लान मिल सकता है। लेकिन अगर कोई इससे कम प्रीमियम या इससे ज्यादा प्रीमियम भी देना चाहे तो यह प्लान मिल सकता है। यह फायदे भी प्रीमियम भी के हिसाब से घट या बढ़ जाएंगे।
किस उम्र में मिलेगी यह पॉलिसी
इस पॉलिसी लेने के लिए 18 साल की न्यूनतम उम्र होनी चाहिए और अधिकतम 50 वर्ष. यह प्लान 13 वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक के लिए उपलब्ध है, लेकिन प्रीमियम उससे 3 वर्ष कम ही देना होगा। लेकिन आपकी और बेटी की अलग अलग उम्र के हिसाब से भी यह पॉलिसी मिलती है। बेटी की उम्र के हिसाब से यह इस पॉलिसी की समय सीमा घटा जाएगी।
पॉलिसी पर एक नजर
- 25 साल के लिए पॉलिसी को लें।
- 22 साल तक प्रीमियम देना होगा।
- रोज 121 रुपए या महीने में लगभग 3600 रुपए।
- बीच में अगर बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है परिवार को नहीं देना होगा कोई प्रीमियम।
- बेटी को पॉलिसी के बचे साल के दौरान हर साल मिलेगा 1 लाख रुपए।
- पॉलिसी पूरा होने पर नॉमिनी को मिलेगा 27 लाख रुपए।
- यह पॉलिसी कम या ज्यादा प्रीमियम की भी ली जा सकती है।